• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
सेविंग स्कीम की लेटेस्ट जानकारी, PAN, PPF, Credit Card, सुकन्या और आयुष्मान योजना के बारे में अपडेट

सेविंग स्कीम की लेटेस्ट जानकारी, PAN, PPF, Credit Card, सुकन्या और आयुष्मान अपडेट

PlanMoneyTax

  • Calculator
  • Post Office Schemes
  • Banking
  • टैक्स
  • UPI
  • PPF
  • सुकन्या
  • लोन
  • रिटायरमेंट
  • SBI

About PlanMoneyTax | हमारे बारे में

पैसा हमारे जीवन में बड़ी भूमिका निभाता है। लेकिन अक्सर हम इसके अहम पहलुओं से वाकिफ नहीं होते हैं। सेविंग स्कीम, निवेश, टैक्स वगैरह में इतनी जटिलताएं होती हैं कि इनको समझने में अलग से कोशिश करनी होती है। वित्तीय मामले में हम जैसे ही कुछ समझने की कोशिश करते हैं , भारी भरकम शब्द और नियमों का जंजाल में उलझ जाते हैं।

फाइनेंस की इसी उलझी हुई दुनिया में कभी-कभी सीधे-सादे लोग फंस भी जाते हैं। लालच दिखाकर उन्हे ऐसी स्कीम में फंसा दिया जाता है जिसे वो समझ नहीं पाते हैं और बाद में उन्हे या तो बहुत कम फायदा होता है या फिर नुकसान हो जाता है।

तो फाइनेंस की इसी उलझन को सुलझाने की कोशिश है PlanMoneyTax.com । यहां हम आपको उन स्कीम के बारे में बताएंगे जो भरोसेमंद होंगी और जहां आपका पैसा डूबेगा नहीं। यहां हम आपको निवेश के तमाम कायदे-कानूनों को सरल भाषा में बताएंगे। हम टैक्स की उलझन को सुलझाने में भी आपकी मदद करेंगे। हम आपको ऑनलाइन पेमेंट की बारीकियों से भी परिचय कराएंगे। और हम आपको पैसे की दुनिया का लेटेस्ट अपडेट भी देते रहेंगे।

पहले हमने अपनी इस वेबसाइट की भाषा अंग्रेजी रखी थी। लेकिन अब हमने इसकी भाषा को पूरी तरह से हिन्दी में कर दिया है। भाषा हिन्दी होने की वजह से आपको भी आसानी होगी और हमें भी। क्योंकि ना तो आपकी मातृभाषा अंग्रेजी है ना हमारी। फाइनेंस से जुड़े मामलों में हिन्दी भाषा में सटीक और गहन जानकारी का अभाव है। ऐसे में हमें उम्मीद है कि हमारी इस वेबसाइट से आपको जरूर मदद मिलेगी।

इसके अलावा हमारा एक सहयोगी यूट्यूब चैनल – आपका पैसा भी है। उसमें भी आपको काम का सूचनाएं मिलती रहेंगी। उसे भी आप लोग अपना आशीर्वाद दीजिए।

हमसे सपंर्क करने के लिए आप [email protected] ईमेल कर सकते हैं

चन्द्रकान्त मिश्र | प्रयागराज |1/11/2023

[हम Sponsored post या Guest Post नहीं छापते हैं। इसलिए उसके लिए संपर्क ना करें]

Primary Sidebar

  • benfits of the credit cards
    क्रेडिट कार्ड बनवाने से क्या फायदा होता है?
    आपसे भी किसी ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कहा होगा। हो सकता है सेल्स एजेंट के फोन भी आते होंगे। लोग तरह-तरह के फायदों की बात भी करते होंगे। लेकिन फिर भी आपके मन में कुछ ना कुछ असमंजस जरूर होगा। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको क्रेडिट कार्ड के सभी बड़े… Read more: क्रेडिट कार्ड बनवाने से क्या फायदा होता है?
  • tata technologies IPO listing
    टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO का प्राइस बैंड क्या है? कब लिस्ट होगा?
    दोस्तों तकरीबन 20 सालों बाद टाटा ग्रुप की एक नई कम्पनी शेयर मार्केट में लिस्ट होने जा रही है। इस नई कंपनी का नाम है टाटा टेक्नोलॉजी। ये कंपनी अभी तक टाटा मोटर्स का हिस्सा थी। लेकिन अब इसे टाटा मोटर्स से अलग करके नई कंपनी के तौर पर लिस्ट कराया जा रहा है। ये… Read more: टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO का प्राइस बैंड क्या है? कब लिस्ट होगा?
  • upi payment inactive
    सावधान ! UPI से पेमेंट पर लग सकती है रोक
    हो सकता है कि कोई आपको UPI पेमेंट करे लेकिन पैसा आपके अकाउंट में पहुंचे ही नहीं। इसमें पैसा भेजने वाली की कोई गलती नहीं होगी। इसमें बैंक की भी कोई गलती नहीं होगी। पैसा इसलिए आपके अकाउंट में नहीं पहुंचेगा क्योंकि UPI का एक नया नियम आ गया है। UPI के नए नियम की… Read more: सावधान ! UPI से पेमेंट पर लग सकती है रोक
  • phonepe upi lite
    PhonePe , गूगल पे में UPI LITE कैसे यूज करें
    दोस्तों आजकल फोनपे का एक विज्ञापन खूब आ रहा है। इस विज्ञापन में बात होती है कि कैसे बिना UPI पिन डाले भी पेमेंट हो जाता है। यूपीआई के इस फीचर को UPI Lite कहते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि फोनपे में यूपीआई लाइट कैसे एक्टिवेट करते हैं और इसके फायदे… Read more: PhonePe , गूगल पे में UPI LITE कैसे यूज करें
  • How to reset upi pin
    UPI PIN क्या होता है कैसे बनाएं कैसे चेंज करें
    दोस्तों जब आप पेटीएम, फोनपे, या किसी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से पेमेंट करते हैं तो आपको UPI PIN की आवश्यकता पड़ती है। इस आर्टिकल में जानते हैं कि UPI PIN की कुछ खास बातें क्या क्या हैं? ये एटीएम पिन से अलग कैसे है और UPI PIN किन किन तरीकों से चेंज किया जा सकता… Read more: UPI PIN क्या होता है कैसे बनाएं कैसे चेंज करें
  • WhatsApp
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Copyright © 2023 ·

  • About Us
  • Contacts
  • SiteMap