UPI ID की जरूरत कई जगहों पर पड़ती है। फिर चाहे आप online shopping करें या फिर किसी से पैसे लेना हो। जब आप phonepe का यूज करना शुरू करते हैं तो UPI ID अपने आप बन जाता है। और आप इस यूपीआई आईडी का पता भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी मर्जी का UPI ID भी बना सकते हैं। आइए step by step बताते हैं कि अपना UPI ID कैसे पता करें और कैसे बनाएं।
Step 1- फोनपे ऐप को ओपन करें
- अगर आप पहली बार phonepe का यूज कर रहे हैं तो आपको पहले phonepe app को डाउनलोड करना होगा।
- app को डाउनलोड करने के बाद इंस्टाल करना होगा।
- उसके बाद फोनपे में रजिस्ट्रेशन भी करना होता है। ये बिल्कुल आसान है।
- तो UPI ID पता करने के लिए phonepe में आपका रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
- अगर रजिस्ट्रेशन हो चुका है तो फिर अपना पिन या फिंगरप्रिंट स्कैन करके phonepe को ओपन कर लीजिए। सिक्योरिटी के लिए phonepe ओपन करते समय आपको पिन डालना होता है।
Step 2- प्रोफाइल पेज में जाएं
- phonepe के प्रोफाइल पेज में आपके bank account और UPI ID से जुड़ी जानकारी होती है।
- प्रोफाइल पेज में जाने के लिए आपको फोनपे के डैशबोर्ड में टॉप लेफ्ट कॉर्नर में जाना है।
- वहां पर आपको अपनी तस्वीर दिखेगी। अगर आपने तस्वीर नहीं अपलोड की होगी तो फिर खाली स्पेस दिखेगा।
- तस्वीर वाले स्पेस पर tap कर दीजिए। अब आप अपने प्रोफाइल पेज पर आ जाएंगे।
- प्रोफाइल पेज में आपकी नाम मोबाइल number और bank account दिखते हैं। यहीं से आपको UPI की दूसरी सेटिंग्स भी दिख जाएंगी।

Step 3- bank account पर tap करें
- प्रोफाइल पेज में आपको उस जगह पर tap करना है जहां आपके bank account के आखिरी दो अंक लिखे होंगे। अगर आपके एक से ज्यादा bank account link होंगे तो वो सभी यहां दिखेंगे।
- phonepe में हर bank account के लिए अलग अलग UPI ID होता है। इसलिए आप उसी bank account को चूज करें जिस bank से transaction करना चाहते हैं।

Step 4 – bank account वाले पेज में जाएं
- bank account वाले पेज में जाते ही आपको सबसे ऊपर अपने bank account का डिटेल दिखेगा।
- लेकिन इसके ऊपर आपको एक टिक मार्क भी दिखेगा। ये किसी भी bank account को प्राइमरी bank account के तौर पर सेट करने के लिए होता है। आपके पास अगर एक से ज्यादा bank account हैं तो आपको किसी एक bank account को प्राइमरी यानी मुख्य account के तौर पर सेट करना होता है। आप ये काम यहीं से कर सकते हैं। जो account प्राइमरी सेट हो जाता है वो payment करने के लिए पहले से सेलेक्ट रहता है।
- नीचे आपको UPI पिन सेट करने का option भी दिखेगा।
- उसके बाद आपको bank बैलेंस चेक करने का option भी मिलेगा।
- आखिर में आपके सामने UPI ID लिस्टेड होंगे।

Step 5- सही UPI ID का पता लगाएं
phonepe में आपको कई UPI ID लिस्टेड दिखेंगे। इससे आपको कन्फ्यूजन हो सकता है।
दरअसल phonepe का तीन बैंकों के साथ करार है। ये bank हैं एक्सिस bank, icici bank, और यस बैंक। इसलिए phonepe तीनों bank की UPI ID देता है।
इनमें से केवल एक ही bank की UPI ID पहले से एक्टिवेट रहती है। बाकी UPI ID आपके सामने option के तौर पर होती हैं।

- आप यहां अवेलेबल UPI ID में से किसी को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। आप चाहें तो सभी UPI ID एक्टिवेट कर सकते हैं। बल्कि phonepe तो कहता है कि आप एक से ज्यादा UPI ID एक्टिटेवेट कर लीजिए। इससे फायदा ये होगा कि अगर एक bank के सर्वर में कुछ गड़बड़ी हुई तो दूसरे bank के सर्वर का यूज हो जाएगा।
- तो अब अगर आपको कहीं UPI ID का यूज करना है तो उसे यहीं से ले सकते हैं। अगर एक से ज्यादा UPI ID एक्टिवेट हैं तो आप उनमें से कोई भी यूज कर सकते हैं।
- वैसे दोस्तों शुरू शुरू में किसी एक bank account के लिए phonepe आपके मोबाइल number का यूज करके ही UPI ID बनाता है। दूसरे bank account के लिए मोबाइल number के बजाय आप कुछ और शब्द या number चूज कर सकते हैं। बस देखना ये होता है कि वो शब्द या number अवलेबल हो। क्योंकि अगर किसी और ने वही UPI ID बना लिया होगा तो आप उसे नहीं बना पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: UPI नंबर क्या है? गूगल पे में इसे कैसे सेट करें
UPI ID का एक और पेज
- वैसे दोस्तों UPI ID के चेक करने और एक्टिवेट करने का एक और पेज है। इसके लिए हम एक बार फिर अपने प्रोफाइल पेज में जाते हैं।
- वहां पर ने नीचे हमें UPI सेटिंग्स का link दिखेगा। इसके बाद हम सीधे UPI ID वाले पेज में आ जाएंगे।
- इस पेज में आपको सभी bank account से link UPI ID दिख जाएंगे। जबकि पहले वाले तरीके में कि्सी एक bank account से link UPI ID ही सामने आते थे।
- यहां से भी आप अपने UPI ID चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अलग अलग UPI ID activate या डिएक्टिवेट कर सकते हैं।

अपनी मर्जी का UPI ID कैसे create करें
- दोस्तों phonepe आपको अपनी मर्जी का UPI ID क्रिएट करने का भी मौका देता है। लेकिन ये मौका एक बार ही मिलता है। एक बार आप जो UPI ID क्रिएट कर लेंगे फिर उसे modify भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन आप उसे डिलीट या डिएक्टिवेट कर सकते हैं।
- तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने प्रोफाइल पेज में आना होगा।
- प्रोफाइल पेज में उस bank account number पर tap करना होगा आप जिसका UPI ID क्रिएट करना चाहते हैं
- अब bank account वाले पेज में नीचे आपको कई UPI ID दिखेंगे। इसमें से कम से कम एक एक्टिवेट होगा। जबकि बाकी को आप चाहे तो एक्टिवेट कर सकते हैं।
- यहां पर आप जितने भी UPI ID एक्टिवेट करेंगे वो सभी आपके इसी bank account से link होंगे। इसके अलावा नीचे आपको अपनी मर्जी का UPI ID बनाने का option भी दिखेगा।

इसके लिए आप प्लस साइन पर tap कर दीजिए। अगले पेज में आप अपनी मर्जी का UPI ID डालकर चेक कर सकते हैं। अगर वो अवलेबल होगा तो मिल जाएगा। इसके अलावा आपको कुछ सजेशन भी दिखेंगे। आप इन सजेशन में से भी कोई UPI ID चूज कर सकते हैं।
UPI ID डालने के बाद क्रिएट पर tap कर दीजिए।


अब आपकी नई UPI ID बन जाएगी। आप इसको अलग अलग बैंकों के हैंडल के साथ भी एक्टिवेट कर सकते हैं। और इसके साथ ही अपनी मर्जी की UPI ID बनाने का option भी खत्म हो जाएगा।
दोस्तों आपने इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ा यानी आपको ये उपयोगी लगा है। अब अगर आप इसे अपने सोशल मीडियो पेज पर शेयर कर देंगे तो इससे हमें और ऐसे ही पोस्ट लिखने की प्रेरणा मिलेगा।