• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Planmoneytax Logo

PlanMoneyTax

PAN, PPF, Credit Card, सुकन्या और आयुष्मान अपडेट

  • Calculator
  • Latest News
  • Post Office Schemes
  • सूर्योदय
  • Banking
  • टैक्स
  • UPI
  • PPF
  • सुकन्या
  • लोन
  • रिटायरमेंट
  • SBI

SBI अमृत वृष्टि के मुकाबले में कौन-कौन सी FD स्कीम हैं?

By चन्द्रकान्त मिश्र | Last Updated on 22/07/2024

स्टेट bank ने एक स्पेशल fixed deposit scheme का एलान किया है। स्टेट bank की इस scheme का नाम है अमृत वृष्टि। अमृत वृष्टि का मतलब होता है अमृत की बारिश। इस scheme की ब्याज दर इतनी अच्छी है कि इसके आगे पोस्ट ऑफिस की deposit scheme भी नहीं टिक रही है। तो इस अमृत से आपको  कितना फायदा होगा और इसके मुकाबले में दूसरे  बैंकी की fixed deposit scheme कहां टिकती हैं आइए देखते हैं।

SBI अमृत वृष्टि की खास बातें 

  • स्टेट bank की अमृत वृष्टि scheme 444 दिन के  deposit के लिए है। यानी अगर आप सिर्फ 444 दिन  के लिए पैसा जमा करेंगे तभी हाई interest rate का फायदा मिलेगा।
  • इस scheme की वजह से 444 दिन में आपका पैसा 9.79% बढ़ जाएगा। मतलब अगर आप एक लाख रुपए जमा करेंगे तो 444 दिन बाद आपको 1,09,787 रुपए मिलेंगे।
  • वैसे ये कैलकुलेशन सीनियर सिटिजन के लिए है। बाकी लोगों का पैसा 9.13% बढ़ेगा यानी एक लाख रुपए जमा करने पर उन्हे 444 दिन  बाद ₹1,09,134 मिलेंगे। 

अमृत वृष्टि – ब्याज दर

दरअसल bank ने इस scheme के लिए interest rate अच्छा रखा है। सीनियर सिटिजन के लिए इस scheme का सालाना interest rate 7.75%  है। जबकि जनरल पब्लिक के लिए 7.25 % सालाना का interest rate है।

लेकिन ध्यान रखिएगा कि ये interest rate तभी मिलेगा जब आप  444 दिन के लिए ही पैसा जमा करेंगे। अगर  deposit की अवधि इससे कम या ज्यादा हुई तो rate कम हो जाएगा।

SBI में एक से दो साल की fixed deposit का सालाना interest rate 6.8%  है। यानी इस scheme से 0.45% कम का rate है।

पोस्ट ऑफिस में भी एक साल के टाइम deposit का interest rate 6.9% और दो साल के टाइम deposit का rate 7.0% है। यानी स्टेट bank की अमृत वृष्टि scheme का rate इससे भी ज्यादा है। 

अमृत वृष्टि के नियम

  • दोस्तों स्टेट bank की ये अमृत वृष्टि scheme 15 जुलाई 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक के लिए है।
  • इसका स्पेशल rate केवल तीन  करोड़ रुपए से कम के deposit के लिए है।
  • NRI रुपी टर्म deposit के लिए भी ये scheme अवलेबल है। यानी nri भी इस हाई interest rate का फायदा ले सकते हैं।
  • अच्छी बात ये है कि इस scheme के तहत भी आप मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज ले सकते है। या फिर maturity के वक्त पूरा ब्याज भी ले सकते हैं। 
  • अगर आप टाइम खत्म होने से पहले इस scheme से पैसा निकालेंगे तो 0.5% कम ब्याज दिया जाएगा। 0.5% की ये penalty पांच लाख रुपए तक के  deposit पर है। अगर deposit इससे ज्यादा हुआ तो 1% की penalty लगेगी।

अमृत वृष्टि में कैसे निवेश करें

अगर आप इस scheme में पैसा invest करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग से कुछ नहीं करना है। आप जैसे नॉर्मल fixed deposit account जैसे खुलवाते हैं उसी तरह इसे भी खुलवाना है।

बस fixed deposit की अवधि में आपको 444 दिन भर देना है। इस अवधि की  सभी fixed deposit scheme को system अपने आप हाई interest rate देता है। 

SBI – अमृत कलश 

इस बीच स्टेट bank ने अपनी अमृत कलश scheme का लास्ट date 30 सितंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दी है। इस scheme के तहत अगर आप स्टेट bank में 400 दिन की fixed deposit कराते हैं तो 7.1% का interest rate मिलता है। सीनियर सिटिजन के लिए ये rate 7.6% है।

BOB – 399 दिन की FD scheme

स्टेट  bank की तरह ही bank ऑफ बड़ौदा ने भी एक नई fixed deposit scheme लॉन्च की है। इसका नाम है मॉनसून  धमाका deposit scheme । 

ये scheme भी 399 दिन के deposit पर 7.25% सालाना का interest rate दे रही है। जबकि bank ऑफ बड़ौदा में एक साल से लेकर 2 साल तक की नॉर्मल fixed deposit पर 6.85% सालाना का interest rate मिलता है। 

399 दिन की मॉनसून धमाका scheme में सीनियर सिटिजन को 0.5% ज्यादा interest मिलता है। सीनियर सिटिजन के लिए इसका rate 7.75% है।

इतना ही नहीं अगर आप नॉन कॉलेबल fixed deposit कराते हैं तो 0.15% extra interest rate मिलेगा। नॉन कॉलेबल उस fixed deposit को कहते  हैं जिसमें आप वक्त से पहले पैसा नहीं निकाल सकते हैं।

इस तरह अगर सीनियर सिटिजन 399 दिन के लिए नॉन कॉलेबल fixed deposit कराएंगे तो उन्हे 7.9% सालाना का interest rate मिल जाएगा।

ये scheme भी 15 जुलाई 2024 से लागू हुई है। और इसकी कोई लास्ट डेट नहीं है। ये भी तीन करोड़ से कम के fixed deposit के लिए है। 

BOB – 333 दिन की FD स्कीम

मॉनसून धमाका के तहत bank ऑफ बड़ौदा 333 दिन की scheme भी चलाता है। यहां 333 दिन की fixed deposit करने पर 7.15% सालना का rate मिलता है। सीनियर सिटिजन को 0.5% ज्यादा यानी 7.65% का rate मिलेगा।  

इस तरह अगर आप bank ऑफ बड़ौदा में 399 दिन के लिए एक लाख रुपए की fixed deposit करेंगे तो maturity पर 1 लाख 8 हजार 171 (₹1,08,171) रुपए मिलेंगे। सीनियर सिटिजन को एक लाख 8 हजार 753 रुपए (₹1,08,753) रुपए मिलेंगे। 

333 दिन के लिए एक लाख रुपए की fixed deposit कराने पर जनरल पब्लिक को maturity पर एक लाख 6 हजार 679 रुपए मिलेंगे। (₹1,06,679) सीनियर सिटिजन को एक लाख सात हजार एक सौ 58 रुपए मिलेंगे। (1,07,158)। bank ऑफ बड़ौदा  का ये deposit scheme NRI के लिए भी है। 

इंडियन बैंक – 400 दिन की FD स्कीम

इंडियन bank भी 400 दिन की fixed deposit पर 7.25% का interest rate देता है। वैसे एक साल से लेकर 2 साल से कम के लिए नॉर्मल interest rate 7.1% है। 

इंडियन bank सीनियर सिटिजन को 0.5% ज्यादा interest rate देता है। यानी उनके लिए इस scheme के तहत 7.75% का interest rate रहेगा।

80 साल से ऊपर के सुपर सीनियर सिटिजन के लिए तो 8% का rate हो जाएगा। यानी इंडियन bank में अगर आप 400 दिन के लिए एक लाख रुपए की fixed deposit  करेंगे तो maturity पर (₹1,08,192) एक लाख आठ हजार 192 रुपए मिलेंगे। सीनियर सिटिजन को maturity पर एक लाख आठ हजार 776 रुपए (₹1,08,776)  मिलेंगे। 

SBI की स्पेशल FD स्कीम अमृत वृष्टि लॉन्च, 444 दिन में 9.79% की होगी कमाई

अन्य बैंकों की स्पेशल FD स्कीम

दोस्तों इसके अलावा और भी कई bank हैं जो एक fix अवधि पर ज्यादा interest rate देते हैं।

  • यूनियन bank 399 दिन के fixed deposit पर 7.25% सालाना का interest rate देता है। 
  • इंडियन ओवरसीज bank भी 444 दिन की fixed deposit पर 7.3% सालाना  का interest rate दे रहा है।
  • इसके अलावा bank ऑफ महाराष्ट्र भी 400 दिन की fixed deposit पर 7.1% सालाना के rate से interest देता है। 

bank fixed deposit की स्पेशल ड्यूरेशन scheme पर हमारा ये ताजा अपडेट था। उम्मीद है कि इससे आपको जरूर फायदा हुआ होगा। इस वीडियो को दूसरे लोगों के साथ और अपने ग्रुप में भी share कीजिए।

Primary Sidebar

capital gains tax calculator

प्रॉपर्टी पर कैपिटल गेन्स टैक्स कैलकुलेटर, कैसे बचाएं टैक्स

प्रॉपर्टी बेचने पर आपको टैक्स देना होता है। ये टैक्स मुनाफे पर लगता है और इसे कैपिटल गेन्स टैक्स कहा जाता है। कैपिटल गेन्स टैक्स का रेट इनकम टैक्स के रेट से अलग होता है। कैपिटल गेन्स टैक्स का कैलकुलेशन करने के लिए प्रॉपर्टी के खरीदने और बेचने वाले भाव को बताना होता है। मुनाफा जानने के लिए ये जरूरी है। प्रॉपर्टी के लिए लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन अगर आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के … [Read More...] about प्रॉपर्टी पर कैपिटल गेन्स टैक्स कैलकुलेटर, कैसे बचाएं टैक्स

ppf account maturity calculator

पीपीएफ में 20 साल बाद कितना पैसा मिलता है?

पीपीएफ अकाउंट वैसे तो पन्द्रह साल के लिए होता है। लेकिन आप इसे 20 साल तक भी चला सकते हैं। इतना ही नहीं अगर जरूरत हुई तो आप इसे और आगे जारी रख सकते हैं। लेकिन हमें ये समझना जरूरी है कि 15 साल या 20 साल तक पीपीएफ अकाउंट में पैसा जमा करने पर हमें मैच्योरिटी पर कितनी रकम मिलेगी। हमें कितना पैसा मिलेगा ये जानने के लिए पहले ये समझना जरूरी है कि इस दौरान ब्याज दर कितना रहने वाली है। 20 साल तक … [Read More...] about पीपीएफ में 20 साल बाद कितना पैसा मिलता है?

best FD सीनियर सिटिजन

सीनियर सिटिजन के लिए बैंक में बेस्ट एफडी स्कीम

सीनियर सिटिजन एफडी को बहुत पसंद करते हैं क्योंकि इसमें पैसा सेफ रहता है और बढ़ता भी रहता है। बैंक इस स्कीम पर एक फिक्स्ड रेट पर ब्याज देते हैं। लेकिन आपके पास इस स्कीम से ज्यादा ब्याज पाने का मौका भी होता है। इसके लिए आपको स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Special FD) में पैसा लगाना होगा। ये स्पेशल एफडी, रेगुलर एफडी से ज्यादा ब्याज देते हैं लेकिन इनकी अवधि फिक्स्ड होती है। इसके अलावा इस तरही … [Read More...] about सीनियर सिटिजन के लिए बैंक में बेस्ट एफडी स्कीम

mahila samman bachat patra calculator

महिला सम्मान बचत पत्र कैलकुलेटर | Mahila Saving Calculator

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के इस कैलकलुटेर से आपको पता चल जाएगा कि मैच्योरिटी पर कितना अमाउंट मिलेगा। सरकार इस योजना प 7.5% सालाना के हिसाब से ब्याज दर देती है। ये ब्याज दर बड़े बैंकों एफडी के ब्याज दर से बेहतर है। महिला बचत पत्र में आपको कम से कम 1000 रुपए जमा करना होगा। इस स्कीम में ज्यादा से ज्यादा 2,00,000 रुपए जमा कर सकते हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना कैलकुलेटर 2024 (Mahila … [Read More...] about महिला सम्मान बचत पत्र कैलकुलेटर | Mahila Saving Calculator

sukanya samriddhi calculator hindi

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator | मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा

लड़कियों की शिक्षा, करियर व विवाह में उनके माता-पिता की मदद के लिए, सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना चला रखी है। इसमें आपको FD, RD, PPF, NSC आदि से ज्यादा ब्याज मिलती है। इस सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटर से आप देख सकते हैं कि अच्छे ब्याज की वजह से आपको कितना फायदा होगा। कैलकुलेटर से सुकन्या समृद्धि अकाउंट के मैच्योरिटी अमाउंट के साथ-साथ ब्याज की इनकम भी पता चल जाएगी। सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर … [Read More...] about Sukanya Samriddhi Yojana Calculator | मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा

Copyright © 2025 ·

  • About Us
  • Contacts
  • SiteMap
  • Privacy Policy