• Skip to main content

PlanMoneyTax

पैसा आपका, फिक्र हमारी

You are here: Home / Calculator / सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1000, ₹2000, ₹5000 जमा करने पर कितना मिलेगा | Download Excel Calculator

सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1000, ₹2000, ₹5000 जमा करने पर कितना मिलेगा | Download Excel Calculator

By चन्द्रकान्त मिश्र | Published on 6 January 2023

सुकन्या योजना से आप लाखों रुपए बना सकते हैं। बस इसके लिए सही टाइम और सही amount होना चाहिए।अगर आप इस scheme का फुल यूज करेंगे तो आपकी बेटी के account में 64 लाख रुपए हो जाएंगे। ये चौंसठ लाख रुपए अभी के interest rate के हिसाब से है। लेकिन आगे अगर rate बढ़े, जिसकी उम्मीद दिख रही है, तो फिर सुकन्या योजना से और ज्यादा पैसा मिलेगा। कितना पैसा जमा करने पर आपको maturity में कितना मिलेगा और कितने साल जमा करना होगा आइए ये सब आपको हिसाब लगाकर दिखाते हैं। 

सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1000 जमा करने पर कितना मिलेगा

सबसे पहले देखते हैं कि अगर आप हर महीने एक हजार रुपए जमा करेंगे तो maturity पर कितना मिलेगा। दोस्तों सुकन्या समृद्धि योजना की maturity 21 साल में होती है। मतलब जब आप पैसा जमा करना शुरू करेंगे उसके इक्कीस साल बाद पैसा मिलेगा। लेकिन इसके लिए पैसा केवल पन्द्रह साल ही जमा करना होगा।

अगर आप सुकन्या योजा में 15 साल तक हर महीने ₹1000 जमा करेंगे तो 21 साल बाद ₹5,10,371 (पांच लाख दस हजार तीन सौ इकहत्तर रुपए) मिलेंगे। 

If you deposit ₹ 1000 every month in Sukanya Yojana for 15 years, then after 21 years you will get ₹ 5,10,371 (five lakh ten thousand three hundred and seventy one rupees).

हर महीने एक हजार रुपए जमा करने के हिसाब से ये अच्छी रकम है। क्योंकि इस दौरान आप कुल ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपए) ही जमा करेंगे।

sukany maturity chart 1000

सुकन्या योजना में पैसा इतना ज्यादा इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि इसका interest rate बाकी सभी scheme से अच्छा होता है। जैसे अभी सुकन्या योजना में 7.6% के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। इतना ब्याज कहीं और नहीं मिलता है।

अगर कहीं सुकन्या योजना से ज्यादा return मिलेगा भी तो वहां पर risk होगा। यहां पर कोई risk नहीं होता है क्योंकि सरकार खुद इसकी gaurantee लेती है। यहां आपका पैसा कभी डूबेगा नहीं। 

हर महीने ₹500 जमा करने पर कितना मिलेगा | Maturity Amount on ₹500/month deposit

आइए अब देखते हैं कि अगर आप हर महीने 500 रुपए जमा करेंगे तो 21 साल बाद कितना पैसा मिलेगा।

अगर आप सुकन्या योजना में पूरे15 साल तक हर महीने ₹500 जमा करेंगे तो इक्कीस साल बाद मैच्योरिटी पर आपकी बेटी को ₹2,55,185 (दो लाख पचपन हजार एक सौ पचासी रुपए) मिलेंगे।

If you deposit ₹ 500 every month in Sukanya Yojana for 15 years, then after 21 years your daughter will get ₹ 2,55,185 (two lakh fifty five thousand one hundred and eighty five rupees) on maturity.

मैच्योरिटी पर ये रकम कुल 90 हजार रुपए जमा करने के बदले मिलेगी। बस आपको ये ख्याल रखना है कि पैसा regular जमा करते रहें। क्योंकि अगर आपने किसी महीने कम ज्यादा पैसा जमा किया तो फिर maturity amount भी बदल जाएगा।

सुकन्या समृद्धि चार्ट ₹500

वैसे इस scheme में हर महीने पैसा जमा करना जरूरी नहीं है। बस साल में एक बार पैसा जमा करना जरूरी है। वो भी अगर आप केवल 250 रुपए जमा कर देंगे तो काम हो जाएगा।

सुकन्या योजना में हर साल कम से कम 250 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए जमा हो सकता है। 

हर महीने ₹2000 जमा करने पर मैच्योरिटी राशि | Maturity Amount on ₹2000/month deposit

चलिए अब देखते हैं कि हर महीने ₹2,000 जमा करने पर आपको maturity पर कितना पैसा मिलेगा। जब आप हर महीने दो हजार रुपए जमा करते हैं तो पन्द्रह साल में कुल तीन लाख साठ हजार रुपए जमा हो जाते हैं। उसके बाद maturity पर आपकी बिटिया को कुल 10 लाख बीस हजार सात सौ इकतालिस रुपए मिलेंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना में 15 साल तक हर महीने ₹2,000 जमा करने पर 21 साल बाद मैच्योरिटी होने पर ₹10,20,741 (दस लाख बीस हजार सात सौ इकतालिस रुपए) मिलेंगे।

Depositing ₹ 2,000 every month for 15 years in Sukanya Samriddhi Yojana, after 21 years of maturity, you will get ₹ 10,20,741 (ten lakh twenty thousand seven hundred and forty one rupees).

अब इस रकम को आप बिल्कुल पक्का मत मानिए क्योंकि अगर बीच में interest rate बदला तो फाइनल amount बदल जाएगा। हम ये जो amount बता रहें है वो अभी के rate के हिसाब से एक अनुमान है।

Sukanya maturity table ₹2000

वैसे सरकार सुकन्या योजना के interest rate की हर तीन महीने में समीक्षा करती है। और अगर कभी जरूरत हुई तो rate बदल भी जाता है। rate बढ़ा तो फाइनल amount इससे ज्यादा होगा लेकिन अगर कम हुआ तो maturity amount कम हो जाएगा। 

सुकन्या समृद्धि योजना में 5000 मासिक जमा करने पर कितना मिलेगा

आइए अब देखते हैं कि हर महीने पांच हजार रुपए जमा  करने पर maturity amount क्या होगा। अगर आप हर महीने पांच हजार रुपए जमा करेंगे तो आपकी maturity amount काफी अच्छी हो जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना में 15 साल तक ₹5000 प्रति माह जमा करने पर मैच्योरिटी के वक्त आपकी बेटी को ₹25,51,854 मिलेंगे। ये स्कीम 21 साल में मैच्योर होती है।

By depositing ₹ 5000 per month for 15 years in Sukanya Samriddhi Yojana, your daughter will get ₹ 25,51,854 at the time of maturity. This scheme matures in 21 years.

लेकिन दोस्तों अगर आपने maturity तक इंतजार नहीं किया और पैसा पहले निकाल लिया तो फिर रकम कम होगी। जैसे अगर आपने सत्रह साल बाद ही पैसा निकाल लिया तो 19 लाख तीन हजार रुपए  ही मिलेंगे। सुकन्या योजना में लड़की की शादी और लड़की पढ़ाई के लिए आप maturity से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं। 

sukanya maturity chart 5000

सुकन्या योजना से कैसे मिलेंगे 63.80 लाख रुपए

अगर आपकी income अच्छी है और आप लड़की की शादी धूमधाम से करना चाहते हैं तो आप सुकन्या योजना में maximum deposit कीजिए। यानी आप इसमें हर महीने साढ़े बारह हजार रुपए भी जमा कर सकते हैं। इतनी रकम जमा करने पर आपको अच्छा maturity amount भी मिलेगा।

अगर आप हर महीने ₹12,500 जमा करेंगे तो कुल साढ़े बाइस लाख रुपए जमा हो जाएगा। इस डिपॉजिट के बदले 21 साल बाद आपकी लड़की को maturity पर ₹63,79,634 मिलेंगे। राउंड फिगर में ये 64 लाख रुपए होंगे।

If you deposit ₹ 12,500 every month, then a total of 22.5 lakh rupees will be deposited. Because of this deposit, after 21 years, your daughter will get ₹ 63,79,634 on maturity. In round figure it will be Rs 64 lakh.

sukanya calc

लेकिन दोस्तों इस रकम के लिए आपको पूरे इक्कीस साल तक इंतजार करना होगा । लेकिन हमें डर है कि बहुत से लोग इतना इंतजार नहीं कर पाएंगे। क्योंकि अगर लड़की की शादी पहले आ गई तो लोग इसका पैसा निकाल लेंगे।

इसलिए अगर आपको इस scheme का पूरा फायदा लेना है तो लड़की के पैदा होने के एक दो साल के अंदर ही इसका account खुलवा दीजिए। इसका फायदा ये होगा कि जब लड़की इक्कीस बाइस साल की होगी तभी ये account भी mature हो जाएगा। और फिर आपके पास उसकी शादी के लिए पूरा पैसा होगा।

लेकिन दोस्तों ये ध्यान दीजिएगा कि सुकन्या योजना का पैसा लड़की  को ही मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये account लड़की के नाम पर ही खोला जाता है। account खोलते समय लड़की की उम्र दस साल से कम होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस PPF खाता क्या है? नियम और फायदों की जानकारी

सुकन्या योजना से अधिकतम ब्याज कैसे मिलेगा

आइए अब हम आपको बताते हैं कि सुकन्या योजना से आप ज्यादा कमाई कैसे कर सकते हैं। हमारे इस method का यूज करके आप दूसरों से ज्यादा पैसे कमा लेंगे। मतलब दूसरे भी पांच हजार जमा करेंगे और आप भी पांच हजार जमा करेंगे लेकिन आपको ब्याज ज्यादा मिलेगा।

आइए आपको दिखाते हैं ये कैसे होगा। मान लीजिए रमेश और सुरेश दोनों सुकन्या योजना में हर महीने पांच  हजार रुपए जमा करते हैं। इसमें से सुरेश हमारे टिप का यूज करके पैसे जमा करता है जबकि रमेश इसका कोई ख्याल नहीं रखता है। 

ऐसा करने पर रमेश को maturity पर कुल  ₹50,44,203 मिलेंगे। जबकि सुरेश को ₹51,03,707 मिलेंगे। यानी करीब साठ हजार रुपए का फायदा होगा। तो आइए आपको ये खास टिप बताते हैं।

अगर सुकन्या योजना से maximum फायदा लेना है तो आप पैसा महीने की पांच तारीख तक जमा कर दें। क्योंकि जब किसी महीने की  पांच तारीख तक पैसा जमा  कर देते हैं तो आपको उस महीने का भी ब्याज मिल जाता है।

वहीं अगर पांच तारीख क्रॉस हो गई तो फिर अगले महीने से ब्याज मिलता है। इसलिए जब आप पांच तारीख तक पैसा जमा करते हैं तो आपको हर deposit पर एक महीने का extra ब्याज मिलता है। तो ये थी हमारी खास टिप।

सुकन्या योजना का ऑनलाइन कैलकुलेटर 

दोस्तों आपने देखा कि हमने सुकन्या योजना की अलग अलग मैच्योरिटी अमाउंट कैलकुलेट करने के लिए एक खास कैलकुलेटर का यूज किया है। आप भी हमारे इस कैलकुलेटर का यूज करके अपने मनचाहे डिपॉजिट का मैच्योरिटी अमाउंट जान सकते हैं। अब जैसे आगे इन्ट्रेस्ट रेट बदल गया और हम इस पोस्ट को अपडेट नहीं कर पाए तो आपको सही अमाउंट जानने के लिए इस कैलुकलेटर का यूज करना चाहिए। इस कैलकुलेटर में आप अपने हिसाब से इनट्रेस्ट रेट भी डाल सकते हैं।

Pay with PayPal.

सुकन्या योजना का एक्सेल कैलुकलेटर डाउनलोड कीजिए

आपके लिए हमने गूगल स्प्रेडशीट में भी एक सुकन्या कैलकुलेटर बनाया है। ये कैलकुलेटर एक्सेल में भी काम करेगा। इस कैलकुलेटर को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर टैप कीजिए। उसके बाद आपके सामने गूगल स्प्रेडशीट में कैलकुलेटर खुल जाएगा। उसके बाद आप फाइल मेनू में जाकर इसकी कॉपी बना लीजिए। और उसके बाद आप इसे डाउनलोड कर लीजिए। वैसे कॉपी बनाते ही ये आपके गूगल ड्राइव में भी सेव हो जाएगी।

दोस्तों अगर आपको हमारा पोस्ट काम का लगा हो तो इसे जरूर शेयर कीजिए। इससे हमें आगे भी ऐसे पोस्ट लिखने के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी।

लेखक के बारे में

चन्द्रकान्त मिश्र 2016 से इस वेबसाइट के लिए लिख रहे हैं। इनका 10 साल का पत्रकारिता का अनुभव रहा है। ये सीएनबीसी आवाज के साथ जुड़े रहे हैं। फिलहाल ये आपका पैसा यूट्यूब चैनल के लिए भी काम करते हैं। इन्हे घूमने फिरने और लंबी चर्चाओं का शौक है।

© Copyright 2022 PlanMoneyTax · All Rights Reserved ·