• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Planmoneytax Logo

PlanMoneyTax

PAN, PPF, Credit Card, सुकन्या और आयुष्मान अपडेट

  • Calculator
  • Latest News
  • Post Office Schemes
  • सूर्योदय
  • Banking
  • टैक्स
  • UPI
  • PPF
  • सुकन्या
  • लोन
  • रिटायरमेंट
  • SBI

SBI फिक्स्ड डिपॉजिट: 2024 की लेटेस्ट ब्याज दरें

By चन्द्रकान्त मिश्र | Last Updated on 05/03/2024

नया साल 2024 खुशखबरी लेकर आया है। बैंकों में अब FD के rate फिर से बढ़ने लगे हैं। एक-एक करके सभी बड़े bank अब FD पर ज्यादा ब्याज देने लगे हैं। इस लेटेस्ट बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा उन लोगों को फायदा होगा जो 5 साल से कम वक्त के लिए FD कराएंगे। क्योंकि सबसे ज्यादा interest rate इसी अवधि का बढ़ा है। आइए देखते हैं कि लेटेस्ट FD rate कितना हो गया है और अब आपको इसमें एक लाख रुपए लगाने पर कितना मिलेगा। 

SBI FD का इन्ट्रेस्ट रेट 0.5% तक बढ़ा

स्टेट bank देश का सबसे बड़ा bank है और इसमें सबसे ज्यादा लोग FD करते हैं। हालांकि इसका rate प्राइवेट बैंकों से कम होता है लेकिन फिर भी लोगों का इस bank पर भरोसा सबसे ज्यादा है।

लेकिन अब लगता है bank ने अपने ग्राहकों की कुछ शिकायत दूर कर दी है। अब स्टेट bank ने अपने FD के rate में 0.5% तक की बढ़ोतरी कर दी है।

ये बढ़ोतरी दो करोड़ से कम deposit और उससे ज्यादा deposit के लिए हुई है। हालांकि यहां हम अभी केवल दो करोड़ से कम deposit के interest rate की बात करेंगे। 

SBI में फिक्स्ड डिपॉजिट का नया रेट (2024)

अब सात दिन से लेकर पैंतालिस दिन का FD कराने पर bank 3.5% का interest rate देगा। पहले इस पर 3.0% का rate मिलता था।

46 दिन से लेकर 179 दिन की FD कराने पर अब 4.75% का interest rate मिलेगा। पहले इस अवधि के लिए 4.5% का rate मिलता था। यानी 0.25% की बढ़ोतरी हुई है। 

लेकिन अगर 180 दिन से लेकर 210 के लिए FD करेंगे तो 0.5% ज्यादा ब्याज दर मिलेगी। पहले इस अवधि पर 5.25 का ब्याज था जो अब 5.75% हो गया है। 

210 दिन से ज्यादा लेकिन एक साल से कम अवधि के लिए अगर FD कराएंगे तो 0.25% ज्यादा ब्याज मिलेगा। अब इस अवधि पर 6.0% का ब्याज दर मिलेगा। 

TenureOld RateNew Rate 2024
7 Days – 45 Days3.0%3.5%
46 Days – 179 Days4.5%4.75%
180 Days – 210 Days5.25%5.75%
210 Days – Less than a year5.75%6.0%

लेकिन SBI ने एक साल की FD पर ब्याज दर बिल्कुल नहीं बढ़ाया है। एक साल से लेकर दो साल से कम की FD कराने पर अभी भी 6.8 प्रतिशत का ब्याज ही मिलेगा। इस रेट के हिसाब से एक लाख जमा करने पर एक साल बाद 6,975 रुपए मिलेंगे।

Old RateNew Rate 2024
Rate6.8%6.8%
Deposit₹1,00,000₹1,00,000
Tenure1 year1 year
Interest₹6,975₹6,975

इसी तरह दो साल से लेकर तीन साल से कम तक की अवधि की ब्याज दर अभी भी 7.0% पर ही अटकी है। अगर आप दो साल के लिए एक लाख की FD कराएंगे तो ब्याज के तौर पर आपको 14, 888 रुपए मिलेंगे। पहले भी इतने ही मिलते थे। 

Old RateNew Rate 2024
Rate7.0%7.0%
Deposit₹1,00,000₹1,00,000
Tenure2 years2 years
Interest₹14,888₹14,888

हालांकि तीन साल से ऊपर के लिए ब्याज दर बढ़ी है। इसे 6.5% से बढ़ाकर 6.75% कर दिया गया है।  यानी तीन साल के लिए एक लाख रुपए जमा करने पर पहले 21 हजार 341 रुपए मिलते थे। लेकिन अब 22 हजार 239 रुपए मिलेंगे। यानी करीब एक हजार रुपए का फायदा हो जाएगा।

Old RateNew Rate 2024
Rate6.50%6.75%
Deposit₹1,00,000₹1,00,000
Tenure3 years3 years
Interest₹21,341₹22,239

पांच साल से दस साल की FD की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है । ये अभी भी 6.5% पर कायम है। इस rate के हिसाब से अगर आप पांच साल के लिए एक लाख रुपए का FD करते हैं तो पांच साल में कुल 38 हजार 42 रुपए ब्याज मिलेगा।

Old RateNew Rate 2024
Rate6.50%6.50%
Deposit₹1,00,000₹1,00,000
Tenure5 years5 years
Interest₹38,042₹38,042

दोस्तों SBI  में एक खास बात गौर कीजिएगा। अगर आपको पांच साल की FD करानी है तो उसे आप एक दिन कम कर दीजिए। इससे आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। क्योंकि पांच साल से कम की अवधि के लिए ब्याज दर ज्यादा है।

इसी तरह अगर आप तीन साल के लिए FD करा रहें तो उसे एक दिन कम कर दीजिए । तीन साल से कम की FD के लिए ब्याज दर सात परसेंट है जबकि तीन साल की FD के लिए पौने सात परसेंट ही है। 

अगर आपको पांच साल का ये रेट कम लग रहा हो तो आप पोस्ट ऑफिस की एनएससी स्कीम में पैसा जमा कर सकते हैं। इसका रेट 7.7 प्रतिशत है। इसमें भी पांच साल के लिए ही पैसा जमा होता है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में एक पैसा डबल करने की स्कीम भी होती है।

SBI में सीनियर सिटिजन FD का इन्ट्रेस्ट रेट

दोस्तों, स्टेट bank सीनियर सिटिजन को आधा परसेंट ज्यादा ब्याज दर देता है। इसलिए हमने आपको जो भी rate बताया है सीनियर सिटिजन को उससे आधा परसेंट ज्यादा का rate मिलेगा।

जैसे एक साल के deposit पर 7.3%, दो साल के deposit पर 7.5% और तीन साल के deposit पर 7.25% का rate मिलेगा। सीनियर सिटिजन अगर पांच साल के लिए पैसे जमा करेंगे तो उन्हे 7.5% का rate मिलेगा ये regular deposit से एक परसेंट ज्यादा है। एसबीआई वी केयर scheme के तहत सीनियर सिटिजन को पांच साल के deposit पर 0.5% extra interest rate दिया जाता है। 

दोस्तों स्टेट bank की एक स्पेशल अमृत कलश scheme है। इसमें 400 दिन के लिए पैसा जमा करने पर 7.1% का rate मिलता है। ये स्टेट bank का अधिकतम rate है। सीनियर सिटिजन को इस अवधि पर 7.6% का rate मिलता है। 

अगर आपकी उम्र साठ साल से ज्यादा है तो आप स्टेट बैंक में ही सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में पैसा जमा कर सकते हैं इसकी ब्याज दर 8.2% है।

एक्सिस बैंक का नया रेट

इस बीच एक्सिस bank ने भी अपने rate बढ़ाए हैं। लेकिन उसके बावजूद इसका हाइयेस्ट interest rate भी 7.1% ही है। bank एक साल से लेकर 15 महीने से कम के deposit पर 6.7% का rate देता है।

15 महीने से ऊपर लेकिन पांच साल से कम की अवधि पर इसका rate 7.1 % है। जबकि पांच साल से ऊपर की FD के लिए इसका rate 7% का है।

हालांकि दोस्तों अगर आप एक्सिस bank में FD कराएंगे तो स्टेट bank से ज्यादा फायदा होगा क्योंकि अगर SBI की 400 दिन वाली scheme को छोड़ दें तो एक्सिस बैंक  की FD पर ही ज्यादा ब्याज मिलता है।

5 साल के FD की तुलना

आइए हम आपको पांच साल की FD का कंपेरिजन करके दिखाते हैं कि आपको कहां सबसे ज्यादा फायदा होगा। दोस्तों हमने इस कंपेरिजन में पोस्ट ऑफिस टाइम deposit को भी रखा है क्योंकि वहां पर आपको इन सबसे अच्छा interest मिलेगा और deposit काफी safe भी रहता है।

 फिलहाल पोस्ट ऑफिस के पांच साल के टाइम deposit पर 7.5% परसेंट का interest rate मिल रहा है। इसके मुकाबले स्टेट bank, पीएनबी और bank ऑफ बड़ौदा का rate एक परसेंट कम यानी 6.5% है।

जहां पोस्ट ऑफिस FD में एक लाख रुपए जमा करने पर आपको पांच साल में करीब पैंतालिस हजार रुपए ब्याज के तौर पर  मिलेंगे वहीं  सरकारी बैंकों में 38 हजार रुपए ही मिलेंगे यानी सात हजार रुपए कम मिलेंगे। प्राइवेट बैंकों का rate इससे ज्यादा है। वहां सात परसेंट का rate है। इसकी वजह से वहां आपको एक लाख जमा करने पर पांच साल में 41 हजार 478 रुपए मिलेंगे। 

5 साल के लिए ₹1 लाख की FD
Interest RateTotal Interest
Time Deposit7.50%₹44,995
SBI FD6.50%₹39,750
PNB FD6.50%₹38,042
BOB FD6.50%₹38,042
ICICI Bank FD7.00%₹41,478
HDFC Bank FD7.00%₹41,478
Axis Bank FD7.00%₹42,175

दोस्तों हमने ये कंपेरिजन पूरे पांच साल के FD का किया है। लेकिन स्टेट bank और एक्सिस bank में अगर आप पांच साल से एक दिन कम के लिए deposit करेंगे तो ज्यादा interest rate मिल जाएगा। 

छोटे बैंकों में ज्यादा रेट

लेकिन अगर आपको और ज्यादा interest चाहिए तो आप छोटे प्राइवेट बैंकों में भी पैसा जमा कर सकते हैं. 

जैसे डीसीबी bank में आपको आठ परसेंट तक rate मिल जाएगा। फेडरल bank तो 500 दिन के deposit पर 8.15% का interest rate दे रहा है।

अगर आपको fixed deposit पर इससे भी ज्यादा rate चाहिए तो स्माल फाइनेंस bank की ओर रुख कर सकते हैं। उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक, जन स्माल फाइनेंस bank और इक्विटास स्माल फाइनेंस bank तो 8.5% का rate दे रहे हैं। लेकिन दोस्तों इस बात का जरूर ख्याल रखिएगा कि bank जितना बड़ा होगा उसका भरोसा उतना ज्यादा होता है। 

दोस्तों अगर आपको हमारी ये जानकारी काम की लगी हो तो इस पोस्ट को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में भी share कीजिए ।

  • Twitter
  • WhatsApp
  • Facebook
  • YouTube

Primary Sidebar

capital gains tax calculator

प्रॉपर्टी पर कैपिटल गेन्स टैक्स कैलकुलेटर, कैसे बचाएं टैक्स

प्रॉपर्टी बेचने पर आपको टैक्स देना होता है। ये टैक्स मुनाफे पर लगता है और इसे कैपिटल गेन्स टैक्स कहा जाता है। कैपिटल गेन्स टैक्स का रेट इनकम टैक्स के रेट से अलग होता है। कैपिटल गेन्स टैक्स का कैलकुलेशन करने के लिए प्रॉपर्टी के खरीदने और बेचने वाले भाव को बताना होता है। मुनाफा जानने के लिए ये जरूरी है। प्रॉपर्टी के लिए लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन अगर आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के … [Read More...] about प्रॉपर्टी पर कैपिटल गेन्स टैक्स कैलकुलेटर, कैसे बचाएं टैक्स

SBI अमृत वृष्टि के मुकाबले में कौन-कौन सी FD स्कीम हैं?

स्टेट bank ने एक स्पेशल fixed deposit scheme का एलान किया है। स्टेट bank की इस scheme का नाम है अमृत वृष्टि। अमृत वृष्टि का मतलब होता है अमृत की बारिश। इस scheme की ब्याज दर इतनी अच्छी है कि इसके आगे पोस्ट ऑफिस की deposit scheme भी नहीं टिक रही है। तो इस अमृत से आपको  कितना फायदा होगा और इसके मुकाबले में दूसरे  बैंकी की fixed deposit scheme कहां टिकती हैं आइए देखते हैं। SBI अमृत वृष्टि की … [Read More...] about SBI अमृत वृष्टि के मुकाबले में कौन-कौन सी FD स्कीम हैं?

ppf account maturity calculator

पीपीएफ में 20 साल बाद कितना पैसा मिलता है?

पीपीएफ अकाउंट वैसे तो पन्द्रह साल के लिए होता है। लेकिन आप इसे 20 साल तक भी चला सकते हैं। इतना ही नहीं अगर जरूरत हुई तो आप इसे और आगे जारी रख सकते हैं। लेकिन हमें ये समझना जरूरी है कि 15 साल या 20 साल तक पीपीएफ अकाउंट में पैसा जमा करने पर हमें मैच्योरिटी पर कितनी रकम मिलेगी। हमें कितना पैसा मिलेगा ये जानने के लिए पहले ये समझना जरूरी है कि इस दौरान ब्याज दर कितना रहने वाली है। 20 साल तक … [Read More...] about पीपीएफ में 20 साल बाद कितना पैसा मिलता है?

best FD सीनियर सिटिजन

सीनियर सिटिजन के लिए बैंक में बेस्ट एफडी स्कीम

सीनियर सिटिजन एफडी को बहुत पसंद करते हैं क्योंकि इसमें पैसा सेफ रहता है और बढ़ता भी रहता है। बैंक इस स्कीम पर एक फिक्स्ड रेट पर ब्याज देते हैं। लेकिन आपके पास इस स्कीम से ज्यादा ब्याज पाने का मौका भी होता है। इसके लिए आपको स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Special FD) में पैसा लगाना होगा। ये स्पेशल एफडी, रेगुलर एफडी से ज्यादा ब्याज देते हैं लेकिन इनकी अवधि फिक्स्ड होती है। इसके अलावा इस तरही … [Read More...] about सीनियर सिटिजन के लिए बैंक में बेस्ट एफडी स्कीम

mahila samman bachat patra calculator

महिला सम्मान बचत पत्र कैलकुलेटर | Mahila Saving Calculator

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के इस कैलकलुटेर से आपको पता चल जाएगा कि मैच्योरिटी पर कितना अमाउंट मिलेगा। सरकार इस योजना प 7.5% सालाना के हिसाब से ब्याज दर देती है। ये ब्याज दर बड़े बैंकों एफडी के ब्याज दर से बेहतर है। महिला बचत पत्र में आपको कम से कम 1000 रुपए जमा करना होगा। इस स्कीम में ज्यादा से ज्यादा 2,00,000 रुपए जमा कर सकते हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना कैलकुलेटर 2024 (Mahila … [Read More...] about महिला सम्मान बचत पत्र कैलकुलेटर | Mahila Saving Calculator

Copyright © 2025 ·

  • About Us
  • Contacts
  • SiteMap
  • Privacy Policy